जिला हमीरपुर के सभी 6 हेल्थ ब्लाॅक मुख्यालयों के अस्पतालों में लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाने

हमीरपुर

जिला हमीरपुर के सभी 6 हेल्थ ब्लाॅक मुख्यालयों के अस्पतालों में लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरके अग्निहोत्री ने विशेष आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में तैनात डाॅ. अनिल भारद्वाज हर मंगलवार को नागरिक अस्पताल टौणीदेवी में और वीरवार को नागरिक अस्पताल भोरंज में अपनी सेवाएं देंगे। सप्ताह के शेष दिन वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में ही उपलब्ध रहेंगे।
इसी प्रकार नागरिक अस्पताल नादौन में तैनात डाॅ मंदिरा कौशल हर बुधवार को नागरिक अस्पताल सुजानपुर में और हर शनिवार को नागरिक अस्पताल बड़सर में सेवाएं देंगी। सप्ताह के शेष दिन वह नागरिक अस्पताल नादौन में ही उपलब्ध रहेंगी।
The Chief Medical Officer said that as per the instructions of the Health Department, duty orders of radiologists have been issued to provide ultrasound facilities in all areas of the district इससे सभी स्वास्थ्य खंडों के लोगों को सुविधा होगी।

Leave a Comment