शहर में लग रहे थे सार्वजनिक स्थलों पर कश, कोटपा की टीम पहुंच गई मौके पर, कटे चालान फूड सेफ्टी विभाग ने भरे सैंपल

 

हमीरपुर

हमीरपुर शहर की धड़कन कहे जाने वाले गांधी चौक के आसपास सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान के कश लग जा रहे थे लग रहे थे इसी दौरान तंबाकू नियंत्रण कानून की टीम पहुंच गई और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके पर ही चालान काटे गए। टीम ने मौके पर ही अलग-अलग स्थान पर पांच लोगों को धूम्रपान करते हुए पकड़ा। वहीं फूड एवं सेफ्टी विभाग भी मेंन बाजार में उतरा और खाद्य सामग्री की दुकानों को चेक किया। पनीर का सैंपल भी भर गया जिसे जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा जाएगा। सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री फूड एवं सेफ्टी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अनिल शर्मा एसएचओ कुलदीप कुमार ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौतम एफएसओ मधुबाला ने बाजार में खाद्य सामग्री की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया यह दो टाइम जब में बाजार में पहुंची तो दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति थी। करियाना दुकानों को जब चेक किया गया तो कुछ दुकानदारों की ओर से रजिस्ट्रेशन नहीं करवाई गई थी।
सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री का कहना था कि दो टीमों जिसमें एक कोटपा और दूसरी फूड एवं सेफ्टी कोठी में शामिल किया गया था सार्वजनिक स्थल पर तंबाकू नियंत्रण कानून के तहत कार्यवाही की गई और जहां भी नियमों की अवहेलना पाई गई है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Leave a Comment