हमीरपुर पुलिस की पीओ सेल की टीम ने धरे उद्घघोषित अपराधी

 

जिला पुलिस हमीरपुर के पीओ सेल की टीम ने उद्घघोषित अपराधियों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीरपुर पुलिस की पीओ सेल टीम ने दो उद्घघोषित अपराधी मोहम्मद कासिम गांव भुड डाकघर शीतलनगर तहसील बसोली जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर तथा गुजार मोहम्मद निवासी गांव पटियार डाकघर व तहसील बसोली जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट न० 2 हमीरपुर के न्यायालय से 15 फरवरी 2022 को उद्घघोषित अपराधी घोषित किया गया था। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर डा० आकृति शर्मा ने की है।

 

Leave a Comment