राज्य सतर्कता विभाग कर रहा प्रदेश वासियों को जागरूक

 

हमीरपुर 

हिमाचल राज्य सतकर्ता विभाग प्रदेश मुख्यालय शिमला के अतिरिक्त विजिलेंस महानिदेशक के आदेशानुसार प्रदेश भर में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है।यह अभियान 30 अक्तूबर से 5 नवम्बर तक जारी रहेगा।इस अभियान के तहत जिला के सभी उपमंडलों व खंडों सहित आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। सतकर्ता विभाग जिला भर में पोस्टरों के माध्यम से व जगह-जगह शिविर लगा कर लोगों को जागरूक कर रहा है। स्कूली व कालेज छात्र-छात्राओं के साथ साथ-साथ आम जनता को भी जागरूक किया जा रहा है। एस आई सुनील कौंडल,हैड कांस्टेबल वरुण ,कांस्टेबल नरेंद्र व हिमानी आदि ने इस जागरूकता शिविर का संचालन किया।

Leave a Comment