हमीरपुर के प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज हमीरपुर मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और बाजार में घूम कर आम जनता को दीपावली की बधाई

हमीरपुर के प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज हमीरपुर मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और बाजार में घूम कर आम जनता को दीपावली की बधाई ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा साढ़े 9वर्षों में देश की प्रगति को बढ़ावा देने के अलावा गरीबों के उत्थान के लिए कदम उठाए हैं।

 

पार्टी ऑफिस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड के बाद विदेशी देशों ने भी भारत का लोहा माना है । उन्होंने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में चार पीढ़ियां के द्वारा गरीबों के उत्थान के सिर्फ नारे दिए गए लेकिन हकीकत में गरीबों को ही मारने का काम किया गया । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा लगभग साढे 13 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकलने का काम किया है और अगले 5 वर्षों तक गरीबों को मिलने वाले मुफ्त अनाज देने का भी प्रावधान किया है । उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी निवेश व फंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और देश आज विभिन्न क्षेत्र में उत्पादन करने में पहले स्थान पर है।

 

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्टार प्रचारक के रूप में तीन राज्यों के दौरे के दौरान जनता कांग्रेस की गारंटीयों पर सवाल उठा रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में आज तक एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया है और लोगों को मात्र छलने का काम किया है । उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस शासित प्रदेशों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है और वहां के मुख्यमंत्री व उनके ऑफिस में करोड़ों रुपए की नकदी पकड़ी जा रही है और अधिकतर मामले भी दर्ज हो चुके हैं । उन्होंने तंज करते हुए कहा कि

कांग्रेस पार्टी झूठी है झूठे वायदे करती है और झूठ ही इरादे हैं हिमाचल में आपदा राहत के नाम पर हो रही बयान बाजी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में हिमाचल की मदद में कोई भी कमी नहीं की है । उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह कर प्रदेश के लिए लगभग 12 हज़ार घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत करवाएं हैं।

Leave a Comment