एनआईटी के 8 स्टूडेंट्स में से दो पर अनुशासन तोड़ने और 6 स्टूडेंट पर शराब पीकर कैंपस में आने का आरोप है

 

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर मे एक मात्र स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 8 और स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निकाल दिया गया है। इन पर शराब में धुत होकर संस्थान में लौटने और हंगामा मचाकर अनुशासन तोड़ने पर यह एक्शन लिया गया। एनआईटी निदेशक बोर्ड आफ डायरेक्टर की मीटिंग में लिए गए इस फैसले पर संस्थान के डायरेक्टर ने आज देर शाम को मुहर लगा दी।

एनआईटी ने 8 स्टूडेंट्स में से दो पर अनुशासन तोड़ने और 6 स्टूडेंट पर शराब पीकर कैंपस में आने का आरोप है। इनमें एक छात्रा भी है। एनआईटी मैनेजमेंट ने इनमें से 6 स्टूडेंट्स पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
अभी तक कुल 34 स्टूडेंट पर कार्रवाही की जा चुकी है
पिछले सप्ताह तक 26 स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निकाला जा चुका था। आठ स्टूडेंट्स पर एक्शन लिया गया।

स्टूडेंट की मौत के बाद सख्ती

एनआईटी मामले में कुछ सप्ताह पहले ड्रग की ओवरडोज से सुजल शर्मा नामक स्टूडेंट की मौत हो गई थी। वह एनआईटी कैंपस के अंदर बने हॉस्टल में अपने कमरे में मृत पाया गया था। घटना के बाद मैनेजमेंट पर तमाम तरह के सवाल उठे थे। इसी घटना से सबक लेते हुए संस्थान में सख्ती बढ़ा दी गई है। सभी हॉस्टल के वार्डन बदलने के साथ ही फैसला लिया कि अगर कोई भी स्टूडेंट नशा करके कैंपस के अंदर या हॉस्टल में आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एनआईटी के डायरेक्टर एचएम सूर्यवंशी ने बताया कि संस्थान में अनुशासन बनाए रखने और माहौल खराब होने से बचाने के लिए स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निकाला जा रहा है और उन्होंने कहा कि कैंपस के अंदर अनुशासन तोड़ने वालों के साथ इसी तरह सख्ती से पेश आया जाएगा।

Leave a Comment