पुलिस के जवानों ने खुद ही संभला मोर्चा डट गए रोड को सही करने के लिए साथ मे ट्रैफिक इंचार्ज भी मोको पर पहुंच गए

 

 

हमीरपुर
शहर के भोटा चौंक पर फुटपाथ का काम चल रहा है लेकिन वहीं दूसरी ओर स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि यह जो फुटपाथ बन रहा है इसका विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन जो यह धीमी गति से काम चला हुआ है और जो ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है कभी काम बंद किया जा रहा है तो कभी इसे शुरू कर दिया जाता है सड़क पर भी लंबा-लंबा जाम लग रहा है दुकानदारों की दुकानों के आगे मिट्टी पड़ी रहने से उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है और हम लोग भी परेशान हो रहे हैं।
उनके रोजगार पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है वही आज ठेकेदार ने अपनी मनमानी कर बीच रोड पर पाइप लाइन को छोड़ दिया जिस से की यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया लेकिन मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज और उन के जवानों ने खुद ही मोर्चा संभाला और व्यवस्था को ठीक करने में जुट गए ।
ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार का कहना है कि ठेकेदार को कहा गया है कि किसी तरह की समस्या किसी को भी नहीं आनी चाहिए। ठेकेदार भी लोगों की समस्या को तुरंत हल करें और बेवजह मैटीरियल को सड़क पर ना फेंके ताकि जाम की स्थिति पैदा ना हो।

 

 

 

Leave a Comment