पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ा गया अवैध ड्रोन बिना अनुमति ही चलाया जा रहा था ,मामला दर्ज

 

 

जिला  मुख्यालय हमीरपुर के पास एक बिना अनुमति के अवैध रूप से ड्रोन हवा में उड़ाये जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को पुलिस थाना हमीरपुर को सूचना मिली कि पुलिस थाना हमीरपुर के क्षेत्र के गांव गाहलियां के पास एक ड्रोन गिरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही पुलिस थाना हमीरपुर की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इस गिरे हुए ड्रोन को अभिषेक नाम का व्यक्ति इस ड्रोन को अपने साथ गांव घनाल स्थित अपने निवास ले गया है।इस सूचना पर पुलिस टीम जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव घनाल पहुंच गई। जहां पर स्थानीय वार्ड पंच व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अभिषेक निवासी गांव बुशहरा डाकघर रैत तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा, जोकि वर्तमान में गांव घनाल में किराए के मकान पर रह रहा है।जब अभिषेक के किराए के मकान की तलाशी ली गई तो पुलिस को वहां पर एक ड्रोन मिला। पुलिस द्वारा बरामद किए गए इस ड्रोन से सम्बंधित पुलिस ने अभिषेक से दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति इस ड्रोन से जिला मंडी के नेरचौक से दवाइयां मंगवाता था।इस ड्रोन के हवाई मार्ग से आवागमन सम्बंधित कोई भी परमिट व अनुमति पत्र नहीं दिखा पाया। उपरोक्त व्यक्ति इस ड्रोन को अवैध रूप से पिछले लगभग चार-पांच महीनों से संचालन कर रहा था।इस काम के लिए अभिषेक ने एक स्थानीय व्यक्ति से मकान का लैंटर किराए पर ले रखा था।इस कार्य में कुछ और लोगों की संलिप्तता पाई जा रही है।जिस की पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। सदर पुलिस हमीरपुर ने मामला दर्ज कर गहनता से आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

Leave a Comment