अभिषेक राणा को फोन पर धमकियां, बागी राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को भी धमकी भरा पत्र, सुजानपुर थाने में मामला

हिमाचल में जारी सियासी संग्राम के बीच इसमें शामिल लोगों को धमकियां भी मिलने लगीं हैं। राजेन्द्र राणा औ सुधीर शर्मा को सुधर जाने का धमकी भरा पत्र मिला है। इसके अलावा राजेन्द्र राणा के बेटे अभिषेक राणा को फोन पर धमकी मिली है।

दोनों राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को पत्र में कहा गया है कि यदि उन्होंने सुधार नहीं किया, अन्य लोगों को भड़काने का काम बंद नहीं किया तो उनके परिवार भी लपेटे में आएंगे। वे अपने सहित अपने परिवारों को सुरक्षित महसूस नहीं रख पाएंगे।

Leave a Comment