रैली जजरी में खुली आइसक्रीम की फैक्ट्री , ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक के राष्ट्रीय उपमहासचिव एवं शाखा प्रमुख पीएनबी बिझड़ी प्रदीप कौंडल ने किया शुभारंभ

 

हमीरपुर जिला में ढटवाल तहसील के रैली जज़री गाँव में अप्पू आइसक्रीम के नाम से आइसक्रीम की फैक्ट्री का शुभारंभ किया गया । इस मौक़े पर ऑल इंडिया पंजाब नैशनल बैंक के राष्ट्रीय उपमहासचिव एवं शाखा प्रमुख पीएनबी बिझड़ी  प्रदीप कौंडल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत् दी और इस फैक्ट्री का शुभारंभ किया ।

अप्पू आइसक्रीम के मालिक  अशोक कुमार भारद्वाज ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को साकार करने में पंजाब नैशनल बैंक बिझड़ी शाखा एवं इलाक़ा वासियों का बहुत योगदान रहा और आज पूरे इलाक़े में पहली आइसक्रीम की फैक्ट्री लगाने का सौभाग्य उन्हें प्रदान हुआ ।अशोक कुमार भारद्वाज ने बताया कि अप्पू आइसक्रीम गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं करेगी और अपने ग्राहकों को सस्ते दामों पर अच्छी क़िस्म की आइसक्रीम उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्प रहेगी । उन्होंने साथ ही बताया कि शादियों और अन्य समारोहों के लिए विशेष छूट दी जाएगी और किसी भी ऑर्डर के लिए दूरभाष नंबर 9816584357 पर संपर्क कर सकते हैं ।

प्रदीप कौंडल जी ने अप्पू आइसक्रीम के मालिक श्री अशोक कुमार जी एवं समस्त अप्पू आइसक्रीम के स्टाफ एवं लोगों का धन्यवाद किया । प्रदीप कौंडल जी ने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि अपने इलाक़े में इस तरह के उद्योग स्थापित करें ताकि आप अपने साथ साथ अन्य लोगों को भी रोज़गार प्रदान कर सकें ।

 

 

 

Leave a Comment