सुजानपुर कांग्रेस कार्यालय में उपचुनाव में रणनीति बनाने हेतु युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने की शिरकत ।
कांगड़ा बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानीया ने अपने संबोधन में कहा की सुजानपुर में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है और युवा कांग्रेस के साथियों को आगे भविष्य में और ज्यादा मजबूत करने का प्रण करना होगा। सुजानपुर कांग्रेस अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा ने कहा की टिकट किसी को भी मिले हम सब एकजुट है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा की विधानसभा के साथ साथ हमें लोकसभा के चुनाव की अच्छे से तयारी करनी है । निगम भंडारी ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की सुजानपुर के पूर्व विधायक ने जिस प्रकार सुजानपुर की जनता से धोखा किया है जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान किया है वह किस प्रकार जनता में अपने आप को लेकर जा रहे हैं ? जनता भी अटपटे मन से मन मसोस कर उनका स्वागत कर रही है। जिस प्रकार आज सुजानपुर में उपचुनाव होने जा रहा है ये क्रमवार होने वाले चुनाव में शुमार नहीं है।ये चुनाव तो जनता पर थोपा गया है।और इस थोपे गए चुनाव का जवाब सुजानपुर की जनता कांग्रेस पार्टी के हक में वोट करके देगी। भंडारी ने ये भी कहा की धनबल की हार होगी और #जनबल की जीत होगी। और कांग्रेस पार्टी हिमाचल में विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह बचनबद्ध है।
इस बैठक में सुजानपुर अध्यक्ष राजिंद्र बर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, कांगड़ा बैंक चेयरपर्सन कुलदीप पठानीया,जगदीश कौसिक,अरुण ठाकुर,राजकुमार शर्मा,गुलशन ,अमृत आजाद ,डॉक्टर विशाल राणा,केवल शर्मा,चंदन राणा,सचिन ठाकुर, सानू ठाकुर,मनोज गुप्ता,संजय मद्दी,निशांत कौशल, बलबीर, सोनू ,और युवा साथी मौजूद रहे।
