अनुराग बताएं कहां गया टोनी देवी में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय

 

हमीरपुर, संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाते कहां की उन्होंने अपने ही क्षेत्र के लोगों से सौतेला बाजार किया है। अनुराग बताएं कि वे स्थानीय लोगों को अढ़ाई बर्षो से टोनी देवी के दरकोटी में केंद्रीय विद्यालय बनाने का सपना दिखा रहे हैं, वह आज तक कागजो में ही दफन होकर रह गया है। इसके विपरीत मुख्यमंत्री सूखु ने सत्ता में आते ही मात्र डेढ़ बर्ष में टोनी देवी में डिग्री कालेज खोलने की घोषणा के बाद बजट उपलब्ध कर काम शुरू करवा दिया है। उन्होंने अनुराग ठाकुर को आडे हाथ लेते कहा कि उनके गृह क्षेत्र में एनएच का निर्माण कार्य चले 3 बर्ष होने को हैं। आज तक यहां के लोगों ने मात्र धूल मिट्टी खाई, पीने के पानी के लिए लोग सड़कों पर उतरने को क्यों मजबूर हुए। इस कार्य की गुणवत्ता सवालों के घेरे में हैं। केंद्रीय मंत्री रहते हुए अपने ही लोगों की क्यों उन्होंने शुद्ध नहीं ली। यहां तक कि उनके अपने गांव समीरपुर समेत अन्य नजदीकी क्षेत्र के लोग भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता और अपनी मुसीबतों की आपके द्वारा सुध नहीं लेने पर सड़कों पर उतरने को मजबूर थे। उन्होंने अनुराग से पूछा कि एनएच के लिए 3 बर्ष पहले ही लोगों की दुकाने तुड़वा दी गईं कई बेघर हुए कई आज भी डर के साए में जी रहे थे और उन प्रभावित लोगों को क्यों अपने हाल पर छोड दिया।

आपके गृह क्षेत्र के लोग ही चुनावों में आपकी करनी का माकूल जबाब देंगे।

Leave a Comment