
जिला हमीरपुर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र में हुए मर्डर मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।जबकी तीसरा आरोपित देवेंद्र सिंह अब पुलिस कस्टडी में 29 जुलाई तक रहेगा।
14 जुलाई को फ्रेश फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में अमित कुमार का शव मिलने पर पुलिस थाना बड़सर में अलग-अलग धारों के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुकें हैं तथा आज तीसरे आरोपी दविंदर सिंह उर्फ़ दीपू निवासी किरतपुर पंजाब ने पुलिस थाना में आत्मसमर्पण किया था । जबकि इस केंद्र के एमडी और एक अन्य आरोपी अमित शामिल है।
