जिला पुलिस हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बणी में नशा मुक्ति केंद्र में अमित कुमार की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं

जिला पुलिस हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बणी में नशा मुक्ति केंद्र में अमित कुमार की हत्या के मामले में पड़ोसी राज्य पंजाब से एक और आरोपी ने बड़सर थाना में आत्म समर्पण कर दिया है। मामले में अभी तक चार आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। बता दें कि पुलिस थाना बड़सर में अमित कुमार की हत्या के चैथे आरोपी अमरेंद्र सिंह उर्फ कैप्टन पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी मनोलियन जिला होशियारपुर ने पुलिस का शिकंजा कसता देख थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। अमरेंद्र सिंह उर्फ कैप्टन पुत्र कुलविंदर सिंह फ्रेश फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ के रूप में कार्य कर रहा था। पुलिस द्वारा पंजाब में उसके संभावित ठिकाने पर टीम ने कई बार छापेमारी की थी। डीएसपी बड़सर सचिन हीरेमठ ने जानकारी देते हुए बताया कि चैथे आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है आगामी कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

 

 

Leave a Comment