जिला हमीरपुर पुलिस आए दिन नशे के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

भोरंज पुलिस (जाहू) ने जाहू कलां में नाकाबंदी/यातायात जांच के दौरान 2 व्यक्तियों से 79.5 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहित ठाकुर निवासी गांव खतनाल और प्रिंस ठाकुर निवासी गांव लजयानी जो बाइक पर जा रहे थे उनसे शक के आधार पर तलाशी ली तो पुलिस ने उनसे 79.5 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपी की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। मामले की पुष्टि एसएचओ भोरंज निर्मल सिंह ने की है।

Leave a Comment