पुलिस स्टेशन भोरंज में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज ने किया पौधारोपण

भोरंज उपमंडल में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन योगदान भोरंज के सदस्यों द्वारा पुलिस स्टेशन भोरंज में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार और छायादार वृक्ष प्रमुख रूप से शामिल थे।
संस्था के मीडिया प्रभारी दिनेश संधू ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण को संतुलित करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण भी सुनिश्चित करता है।
पुलिस स्टेशन भोरंज के थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलता है।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुदेश ठाकुर, देवेंद्र सिंह ठाकुर, आकाश मुनिहाल, हंसराज चांदले, सुनील कौंडल, पुरषोत्तम लाल, विजय ठाकुर, मुकेश बनयाल, अमन सोनी, सुनील, रवि ठाकुर इत्यादि लोग मौजूद थे।

Leave a Comment