कुटलैहड में नए युग का शुभारंभ, हर पंचायत में लगाए जाएंगे 100 पौधे – विवेक शर्मा

ऊना जिला की स्थापना दिवस के अवसर पर कुटलैहड के विधायक विवेक शर्मा ने लुढ़ेर में पौधारोपण किया। पौधारोपण करने की पश्चात उन्होंने कहा कि कुटलैहड की 62 पंचायतो को 6200 पौधे दिए जाएंगे। जिसमे से प्रत्येक पंचायत को 100 पौधे प्राप्त होंगे। विधायक ने कहा कि हमारा पहला दायित्व है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर धरती को हरा भरा करें वर्तमान में पर्यावरण की अवहेलना के गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं।  जिससे पशु पक्षियों और मनुष्य के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी पहली जिम्मेदारी है। ऐसा कर हम आने वाली पीढियों के लिये स्वस्थ जीवन की जटिलताओं को कम कर सकते है। हम सभी को समय देकर प्रकृति के लिए पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। हमारे बेहतर कल के लिए आज प्रकृति का सरंक्षण करना बहुत हीं अनिवार्य है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि हर पंचायत में जो सौ पौधे दिए गए है। उन्हे पंचायत प्रतिनिधि रोपण भी करेंगे। और तीन वर्षो तक उनकी देखभाल का संकल्प भी लेंगे। ताकि हमारी आने बाली नई पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। विवेक शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने क्लीन हिमाचल और ग्रीन हिमाचल का नारा  दिया है। और यह नारा तभी सार्थक हो सकता है। जब हम सभी मिलकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। और काम से कम तीन वर्षो तक उनकी देखभाल करें। शर्मा ने कहा कि हमें सरकारी भूमि को आग की लपटों से भी बचाना होगा। और जो भी इस कृतज्ञ कार्य जैसे आग और अवेध कटान करता है। उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। ताकि सरकारी संपत्ति का नुकसान  होने से बच सके। विवेक शर्मा ने कहा कि पौधा रोपण कार्यक्रम पंचायत स्तर से शुरू किया। और विधायक ने उठाया कुटलैहड की प्रत्येक पंचायत में 100 पौधे लगाने का बीड़ा उठाया है। उन्होने कहा कि हमारा पहला दायित्व है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर धरती को हरा भरा करें वर्तमान में पर्यावरण की अवहेलना के गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं।  जिससे पशु पक्षियों और मनुष्य के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी पहली जिम्मेदारी है। ऐसा कर हम आने वाली पीढियों के लिये स्वस्थ जीवन की जटिलताओं को कम कर सकते है। हम सभी को समय देकर प्रकृति के लिए पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। हमारे बेहतर कल के लिए आज प्रकृति का सरंक्षण करना बहुत ही अनिवार्य है। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा , प्रधान सोनी, इकवाल सिंह, सुरेश दत्त शर्मा, ओमप्रकाश, अरूण, मोहित शर्मा, ललित, विक्की और फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुटलैहड़ की हर पंचायत स्तर पर विकास को देंगे गति, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि हम कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पंचायत स्तर से बिकास को गति प्रदान करने के पंचायती राज विभाग को आदेश दिए हैं। और 15 सिमंवर तक कुटलैहड़ की सभी 62 पंचायतों से हमने बिकास की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए है। और पिछला बिकास पर स्वीकृत हुआ धन खर्च करने के आदेश दिए है। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कुछ पंचायत ऐसी है। जहां पर बिकास पर स्वीकृत धनराशि विभाग के पास वैसे ही पड़ी है। इसलिए हमने सभी पंचायतों को सौ पौधे वन महोत्सव पर लगाने और बिकास का रिपोर्ट कार्ड बनाने के आदेश दिए है। विवेक शर्मा ने कहा कि बिकास पर कोई समझौता नहीं होगा। जो अधिकारी या पंचायत प्रतिनिधि बिकास पर कोताही बरतेगा। उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी होगा। इसलिए सभी अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि ईमानदारी से बिकास को गति प्रदान करें। 

Leave a Comment