हमीरपुर में पेंशनर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन,

हमीरपुर के गांधी चौक पर पेंशनर्स एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है पेंशनरों का कहना है कि समय पर ना तो उन्हें पेंशन मिल रही है और ना ही भत्ते और मेडिकल बिलों का भुगतान हो रहा है। उन्होंने सरकार को उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं। इस दौरान पेंशनरों द्वारा हमीरपुर के गांधी चौक से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई।

पेंशनर्ज एसोसिएशन के नादौन ब्लॉक के अध्यक्ष पीडी शर्मा व विजय चौधरी ने कहा कि पेंशनर एसोसिएशन की मांगों को सरकार द्वारा नहीं माना गया उसके विरोध में हर जिले में जाकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है । उन्होंने कहा कि सरकार के पास जो एरियर पेंशनरों का बचा है उसे जल्द से जल्द बहाल किया जाए। उन्होंने बताया कि पेंशनरों के दो-तीन साल से मेडिकल के बिलों का भुगतान भी नहीं हुआ है।

पीडी शर्मा ने कहा कि सरकार ने जो वायदे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है । उन्होंने कहा कि सरकार ने समय रहते पेंशनरों की मांगे नहीं मानी तो सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वायदे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है ।

Leave a Comment