45 साल बाद बदला जाएगा संतोषी माता लदरौर मंदिर का कैंची गेट दिल्ली से लाया गया एल्युमिनियम सजाएगा माता का द्वार

 

हमीरपुर जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ संतोषी माता मंदिर लदरौर का कैंची गेट बदल जाएगा। लगभग 45 से 50 साल के बाद स्कंसी गेट को बदलने का फैसला मंदिर कमेटी प्रबंधन ने लिया है। जब से मंदिर बना है तब से ही एक ही गेट चला आ रहा है। मंदिर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए मंदिर कमेटी ने कई फैसले लिए हैं जिनमें से अधिकांश को धरातल पर भी उतार दिया गया है। माता मंदिर का कैंची गेट काफी पुराना है लेकिन अब यह कैंडिडेट आकर्षक लोक में नजर आएगा। इसके लिए मंदिर कमेटी की तरफ से अल्युमिनियम मंगवाया गया है। लगभग ढाई लाख रुपए का अल्युमिनियम दिल्ली से मंगवाया है जिससे माता मंदिर के कैंची गेट का निर्माण किया जाएगा। बताया ही नहीं जा रहा है कि बेहतर क्वालिटी का अल्युमिनियम मंदिर कमेटी की तरफ से लाया गया है।
जाहिर है कि संतोषी माता मंदिर लदरौर काफी प्राचीन है तथा यहां पर काफी अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके चलते ही यहां पर मंदिर कमेटी का भी गठन किया गया है जो कि कई सालों से मंदिर का संचालन कर रही है। मंदिर कमेटी की तरफ से मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इसके साथ ही मंदिर कमेटी की तरफ से यहां पर बेहतर शौचालय का निर्माण किया गया है तथा जूता घर बनाए गए हैं। मंत्र परिसर में प्रेमी जोड़ों के बैठने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर की मान मर्यादा को बनाए रखने के लिए मंदिर कमेटी इसमें पर निर्णय लेती रहती है। मंदिर में प्रवेश के लिए दो द्वारा बनाए गए हैं। एक मुख्य द्वार है तथा एक पूर्वी द्वार का निर्माण मंदिर कमेटी की तरफ से किया गया है। श्रद्धालुओं को अब मंदिर तक पहुंचने में ज्यादा सुविधा मिलती है।

Leave a Comment