प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दूसरे के खाते में डालने की उपायुक्त से की शिकायत

हमीरपुर जिला के ग्राम पंचायत नेरी के खग्गल गांव के कमलजीत पुत्र स्व. नानकू राम ने मंगलवार को उपायुक्त हमीरपर अमर जीत सिंह से मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दूसरे के खाते में डालने की शिकायत की है। कमल जीत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए जो राशि आई थी जिसके लिए संबंधित दस्तावेज खंड विकास अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में जमा करवा दिए थे। इसके पंचायत प्रधान विपन कुमार और सचिव महेंद्र सिंह ने मुझे फोन के माध्यम से सूचित किया था कि मकान बनाने के लिए राशि आ गई और अपने घर का काम शुरू कर दो आपके खाते में पहली किश्त जारी कर देंगे। उन्होंने बताया कि मैने उधार कर सीमेंट सरिया और अन्य मकान बनाने की सामान खरीद लिया और जेसीबी लगाकर जमीन पर खुदाई भी करवा दी। जिसका खर्च लगभग एक लाख रूपए आया। जब मैने कुछ समय के बाद प्रधान और सचिव को फोन कर पूछा कि मेरी किश्त अभी नहीं आई है तो प्रधान और सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की राशि दूसरे व्यक्ति के खाते में चली गई है। उन्होंने प्रधान और सचिव पर आरोप ल गया कि उन्होंने मुझे गुमराह किया है जिसकी वजह से मेरे उपर कर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाए। पंचायत प्रधान विपिन कुमार ने बताया कि सर्वे के अनुसार इसी गांव के कमलजीत पुत्र नानकू राम को यह राशि मिली है। उन्होंने बताया कि एक गांव एक ही नाम के दो व्यक्ति होने की वजह से गलती लगी है।

Leave a Comment