खड्ड में नहाने गए दडयोटा गांव के 14 बर्षीय छात्र की डूबने से मौत

सदर थाना के अंतर्गत बुधवार को धरोग क्षेत्र के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र के कथित खड्ड में डूबने से मौत होने का समाचार प्रकाश में आया है। छात्र की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक छात्र की पहचान कार्तिक राणा (14) पुत्र मेहर सिंह निवासी दडयोटा डाकघर भिड़ा (नजदीक गुलेला पुल जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र अपने 3 अन्य सहपाठियों के साथ स्कूल से वापसी के दौरान गसोती पुल के पास खड्ड में नहाने उतर गया था। इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।

मामले की पुष्टि डी.एस.पी. हैडक्वार्टर नितिन चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को छात्र की गुमशुदगी की शिकायत भी मिली थी। इसके बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुटी थी। उक्त छात्र का शव बुधवार रात को बरामद कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

Leave a Comment