जिला हमीरपुर के टौणीदेवी क्षेत्र में दराट से एक व्यक्ति पर हत्या का प्रयास करने वाले तक्ष को कोर्ट ने 8 नवंबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
आरोपी ने अपने ही गांव के विशाल सिंह पर दराट से हमला कर दिया था, फिर फरार हो गया था।
दिन-रात चमनेड़ धार लम्बरा तथा गांव दरोगण के आस-पास के क्षेत्रों में भरसक प्रयास किए । पुलिस फरार आरोपी तक्ष उर्फ रिशु को चमनेड़ धार लम्बरा से गिरफ्तार करने में कामयाब रही थी। एएसपी राजेश कुमार का कहना है आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
