भोटा में फिर एकत्रित हुई संगत राधा स्वामी हॉस्पिटल को लेकर संगत ने रोड बैठकर कर किया भोजन

भोटा चैरिटेबल अस्पताल मामले को लेकर लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

राधा स्वामी सत्संग व्यास चैरिटेबल अस्पताल भोटा में एक बार फिर संगत एकत्रित हुई । अस्पताल को बंद करने तथा जीएसटी के मुद्दे को लेकर लोग चिंता में है। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा भी भोटा पहुंचे और अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर अस्पताल से जुड़े विवाद और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान समस्याओं को सुलझाने के लिए आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

इस महत्वपूर्ण चर्चा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रणधीर शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे। भाजपा विधायकों ने अधिकारियों और जनता को यह भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को वे पूरी ताकत और गंभीरता के साथ विधानसभा में उठाएंगे, ताकि इसे जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।

Leave a Comment