स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय तर्कवाड़ी में आईं क्यू ए सी,एन एस एस यूनिट और वीमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा छात्राओं के लिए आयोजित आत्मरक्षा ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन हुआ । इस शिविर में श्री दीपक कुमार (कराटे ट्रेनर) रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे। इस समापन समारोह पर श्रीमती रंजना शर्मा (प्रधान ग्राम- पंचायत रौंही मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही। इस शिविर में 128 छात्राओं व कॉलेज प्राध्यापिकाओं ने भाग लिया। इस शिविर के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए आवश्यक तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया जैसे कि मार्शल आर्ट, जूडो और कराटे इत्यादि ।इसके अलावा उन्हें आत्मरक्षा के लिए आवश्यक मानसिक और भावनात्मक तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर के समापन पर मुख्यातिथि महोदया ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व पर जोर दिया और उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज उपप्राचार्य श्री प्रदीप कुमार और अमिता रानी (इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर ने मुख्यातिथि महोदया व रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कॉलेज उप-प्राचार्य प्रदीप कुमार ने मुख्यातिथि महोदया का धन्यवाद किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।
