हमीरपुर, जिला के थाना भोरंज पुलिस ने बडसर से संबंधित एक युवक से चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। युवक की पहचान पंकज S/O नरेश कुमार गांव व डा0 समन कोठी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इसके कब्जे से 10.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को भोरज थाना की पुलिस की एक टीम की गश्त के दौरान इस युवक के कब्जे से यह खेप बरामद हुई। पुलिस नेे इसे नियमानुसार गिरफ्तार करके एन0डी0पी0एस0 अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
