Suresh Kumar MLA Bhoranji area formally inaugurated the police post in Ladroor People of the area will get better police services

Suresh Kumar MLA Bhoranji area formally inaugurated the police post in Ladroor People of the area will get better police services

 संतोषी माता मंदिर के नाम से प्रसिद्ध उपमंडल भोरंज के लदरौर कस्बा में सोमवार को पुलिस चौकी खुल गई है। लोगों की लंबित मांग के उपरांत यह सुविधा शुरू की गई है। ऐसे में अब लोगों को पुलिस की दिन-रात सेवाएं मिलेंगी। इस चौकी के स्थापित होने से जहां लदरौर क्षेत्र की आम जनता की शिकायतों का तत्काल निपटारा किया जाएगा। यह पुलिस चौकी थाना भोरंज, लदरौर क्षेत्र की जनता, कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला हमीरपुर तथा जिला पुलिस के बीच संपर्क कड़ी का काम करेगी।
इस अवसर पर सुरेश कुमार विधायक भोरंज क्षेत्र, कैप्टन रिटायर्ड रणजीत सिंह विधायक सुजानपुर क्षेत्र, भगत सिंह ठाकुर पुलिस अधीक्षक, जिला हमीरपुर, शिशुपाल शर्मा उपमंडल अधिकारी भोरंज, लालमन शर्मा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बड़सर, निरीक्षक प्रशांत ठाकुर थाना प्रबंधक अधिकारी थाना भोरंज राजेंद्र कुमार प्रभारी पुलिस चौकी लदरौर अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय जनता उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि लदरौर में पुलिस चौकी को खोल दिया गया है। यहां पर दिन रात पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। बता दें कि पुलिस चौकी न होने की सूरत में क्षेत्र के लोगों को या तो भराड़ी पुलिस थाना या फिर भोरंज पुलिस थाना को सूचित करना पड़ता था। पुलिस को संबंधित क्षेत्र में पहुंचने में समय लग जाता था। ऐसे में लोग लगातार मांग कर रहे थे कि लदरौर में पुलिस चौकी खोली जाए। यहां पुलिस चौकी खुलने से आधा दर्जन पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Comment