The Chief Minister attended the inauguration ceremony of the Congress headquarters Indira Bhawan in Delhi

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में नए कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 9ए कोटला रोड स्थित नए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी, सांसद के.सी. वेणुगोपाल, अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उपस्थित थे।

Leave a Comment