राजनीतिक सौदेबाजी में फंसे राजेंद्र राणा अब अफवाहों का सहारा ले रहे हैं – राजेंद्र चौधरी 

सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  पर लगाए गए बेबुनियाद और भ्रामक आरोपों की निर्देशक खाद्य आपूर्ति विभाग हिमाचल प्रदेश ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा

की यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक अवसरवादी नेता, जो हाल ही में लोकतंत्र को शर्मसार करते हुए भाजपा के हाथों कठपुतली बना है, अब सरकार को अस्थिर करने के लिए झूठ और अफवाहों का सहारा ले रहा है।

 

राजेंद्र राणा का ‘वुड विला कांड’ हिमाचल के भ्रष्टाचार और अनैतिकता की काली कहानी बयां करता है। सत्ता में रहते हुए उन्होंने अवैध तरीकों से सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनका यह कृत्य भ्रष्टाचार और अनैतिक राजनीति का सबसे बड़ा उदाहरण है, जिससे उनकी असलियत जनता के सामने आ चुकी है।

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  एक ईमानदार, पारदर्शी और मजबूत नेतृत्व वाले व्यक्ति हैं, जिन्होंने हिमाचल को आर्थिक अनुशासन की राह पर ले जाने और सरकारी खजाने के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े फैसले लिए हैं। प्रदेश सरकार वित्तीय स्थिरता बनाए रखते हुए कर्मचारियों के वेतन और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चला रही है।

 

आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन से संबंधित मुद्दों को सरकार प्राथमिकता से हल कर रही है। लेकिन राजेंद्र राणा जैसे अवसरवादी नेता इस संवेदनशील मुद्दे को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। यह उनकी राजनीतिक हताशा और अवसरवादिता को दर्शाता है।

भाजपा के इशारों पर लोकतंत्र को शर्मसार करने का प्रयास और सरकार को अस्थिर करने की साजिश—इन सभी कृत्यों को देखते हुए यह पता चलता है कि राजेंद्र राणा एक अनैतिक और अवसरवादी व्यक्ति है।

 

राजेंद्र राणा को आगाह करतेहुए कहा कि वे अपनी ओछी राजनीति और झूठे आरोपों से बाज आएं। हिमाचल की जनता अब ऐसी सस्ती राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है और इस तरह की नकारात्मक राजनीति को सिरे से खारिज करेगी।

 

प्रदेश सरकार हिमाचल की जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और ऐसी झूठी अफवाहों और आधारहीन आरोपों से विचलित नहीं होगी।

Leave a Comment