भोरन्ज थाने के अर्न्तगत शाही गांव के एक युवक से शादी के नाम पर 150000 लाख रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है । भोरन्ज थाने में जितेश शर्मा नामक युवक ने ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। भोरन्ज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हएु शादी के नाम पर ठगी करने वाले शातिरों के बारे में पता किया जा रहा है। एफआईआर में शिकायतकर्ता जितेश शर्मा ने बलदेव शर्मा सपुत्र श्री नानक चन्द खरसल गांव त0 सरकाघाट जिला मण्डी ने शादी करवाने की एवज में 150000 रूपये दिए थे. 13 दिसम्वर 2024 को शादी करवाने वाला व्यक्ति बलदेव शर्मा ,बबीता पुत्री तेग वहादुर नामक युवती के साथ भोरन्ज कोर्ट में शादी के लिए लाए। परन्तु युवती का जन्म का कोई प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने कारण वकील के द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से शादी करवा दी गई । ठगों द्वारा शिकायतकर्ता व उसके परिजनों को विश्वास दिलाया गया कि युवती के जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेज जल्दी ही उपलब्ध करवा दिए जाएगें। जिनपर विश्वास करके शिकायतकर्ता ने परिजनों के समक्ष पूरे विधि विधान से अपने मूल गाँव में मन्दिर में भी शादी की । शादी के बाद ठगी की नियत से दुल्हन घर से आभूषण लेकर यह कहकर यमुनानगर जाने की जिद्द की कि उसकी मां बहुत बीमार है। । उसके वाद 18 दिसम्वर को शिकायतकर्ता जब युवती के साथ यमुनानगर जगाधरी हरियाणा स्थित गलोवल अस्पताल में पहुंचे तो वहां पर उपस्थित महिला व अन्य एक लडकी जो शादी वाले दिन उसके साथ थी उन्होनें बताया कि इससकी मां आईसीयू में हैं और मिलने नही दिया जायेगा । दुल्हन ने शिकायतकर्ता पति को आश्वासन दिया कि वो दो दिन के वाद वापिस आ जाएगी और उन्हें वापिस घर भेज दिया । उसके वाद लडकी से उनका फोन उठाना वन्द कर दियां । शादी करवाने वाले वलदेव शर्मा ने भी मामले में कन्नी काटना शुरु कर दिया तथा शिकायतकर्ता के गहनों,पैसों को वापिस करने से मना कर दिया । जितेश शर्मा ने इस फिल्मी स्टाईल में रचे षडयन्त्र को भाँपते हुए शिकायत दर्ज की।
हमीरपुर एसपी भगत सिंह ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि की है । उन्होनें बताया कि थाना प्रभारी प्रशाँत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले से सँबधित हर पहलू को ध्यान में रखते हुए अन्वेषण कार्य कर रही है और शीघ्र ही इन ठगों को पकड लिया जाएगा ।