उड़ता हिमाचल शिमला के लोअर समीट्री में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हाथ में मिली सिरिंज जांच में जुटी पुलिस

शिमला के संजौली इलाके में स्थित कब्रिस्तान के पास एक 24 साल के युवक की लाश मिली है। युवक की उम्र 24 साल है और मंडी जिले के बल्दवाड़ा का निवासी है।

राजधानी शिमला के लोअर समिट्री क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक को सुबह के समय अचेत अवस्था में लोगों ने देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 24 वर्षीय साहिल मंडी के बलद्वाड़ा का रहने वाला था।

पुलिस को उसके हाथ में सिरिंज भी मिली है। इसको देखते हुए पुलिस इस मामले को नशे से जोड़कर भी देख रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 9:00 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने युवक को लोअर समिट्री में निर्माणाधीन एक भवन में अचेत अवस्था में पड़े देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना ढली पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को फौरन आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी। पुलिस के मुताबिक युवक के पास से एक सिरिंज भी बरामद की गई है। युवक का मोबाइल बंद पड़ा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक किसी काम से शिमला आया था। इसी दौरान संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई।

युवक यहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई इसको लेकर लेकर पुलिस जांच कर रही है। दोपहर बाद मंडी से परिवार के सदस्य आईजीएमसी पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा

Leave a Comment