संत निरंकारी मिशन ब्रांच हमीरपुर द्वारा आज अमृत परियोजना’ (तृतीय चरण) के अंतर्गत  एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई

*संत निरंकारी मिशन ब्रांच हमीरपुर द्वारा आज अमृत परियोजना’ (तृतीय चरण) के अंतर्गत  एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई और फिर सुबह  हथली खड्ड में उठाओ पे जल स्रोतों तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान में हमीरपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के सम्माननीय विधायक आशीष शर्मा ने संत निरंकारी मिशन के लगभग 250 समर्पित स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

मुख्य अतिथि हमीरपुर सदर विधानसभा के विधायक आदरणीय आशीष शर्मा  ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि संत निरंकारी मिशन हमेशा से ही आध्यात्मिकता के साथ-साथ जन कल्याण के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है।

संत निरंकारी मिशन के संयोजक  विनोद कुमार शर्मा द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें क्रियान्वित रूप देना तथा जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।

23 फरवरी 2025 को संत निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के *स्वच्छ जल, स्वच्छ मन* के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए इनके पावन मार्गदर्शन में ‘अमृत परियोजना’ (तृतीय चरण) का आयोजन संपूर्ण भारत वर्ष के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 से अधिक शहरों में तथा 1600 से भी अधिक स्थानों पर विशाल रूप में जल स्रोतों का सफाई अभियान चलाया गया । जिसमें संत निरंकारी मिशन के लाखों स्वयंसेवक अपने सहयोग द्वारा जल संरक्षण और जल निकायों जैसे समुद्र तट, नदियों, झीलों, तालाब, कुएं, पोखर, झरने और जल धाराओं इत्यादि की सफाई की गई। मिशन की लगभग सभी शाखाएं इस अभियान में सम्मिलित हुईं।

इस अभियान के माध्यम से समाज में जल जनित रोगों और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और समाज की युवा पीढ़ी को समाज कल्याण की दिशा में सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

सतगुरु माता सुदीक्षा  महाराज अक्सर यही प्रेरणा देते हैं कि हम इस धरती को और भी अधिक सुंदर स्वरूप में छोड़कर जाएं, यह अभियान इस संकल्प का एक साकार स्वरूप है।

 

Leave a Comment