पूर्व जयराम सरकार ने प्रदेश के मंदिरों का पैसा लुटाना शुरू किया था

पूर्व जयराम सरकार ने प्रदेश के मंदिरों का पैसा लुटाना शुरू किया था। उनके मुख्यमंत्री रहते अगस्त 2018 में प्रदेश के मंदिरों की कुल आय का 15 प्रतिशत एनजीओ द्वारा संचालित गोशालाओं को देने के आदेश जारी किये गए थे। अब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी किस मुंह से यह ढिंढोरा पीट रहे हैं कि प्रदेश के मंदिरों का पैसा सरकार सरकारी योजनाओं में खर्च कर रही है। जयराम ठाकुर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जिनके समय प्रदेश की संपदा को कौड़ियों के भाव लुटा दिया गया और डबल इंजन की सरकार कहने वालों ने जमकर कर्ज लिया। अब उसी कर्ज और उसके ब्याज को चुकाने के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह जी की सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ आये दिन नए षड्यंत्र रच रची है, लेकिन जनता सब जानती है। सुक्खू जी के खिलाफ भाजपा के षड्यंत्र कामयाब होने वाले नहीं हैं। बेबुनियाद आरोप लगाने वाली भाजपा अपने गिरेबान में जरूर झांक ले, चूंकि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह जी प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं, यह भाजपाइयों को रास नहीं आ रहा। लेकिन, भाजपा व जयराम जी के षडयंत्रों से सुक्खू जी के बढ़ते कदम रुकने वाले नहीं हैं।

Leave a Comment