महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के सौजन्य से ताल स्टेडियम बिझड़ी में खंड स्तरीय अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बड़ी धूम – धाम से आयोजित किया गया।
इस अवसर पऱ उपमंडल अधिकारी ( नागरिक )एस.डी.एम.राजेंद्र गौतम ने मुख्यतिथि के तौर पऱ शिरकत की।
उन्होंने हिमाचल सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा महिलायों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि वह समय चला गया जब माताएं बहने चूल्हे चौकी तक ही सीमित रहती थी।
आज की परिवेश में महिला एन हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ रही है।
खंड बिझड़ी के विभिन्न आँगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत वर्कर्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आयोजन को चार चाँद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस आयोजन के दौरान बेटियों ने मेराथन दौड़ और महिलायों ने रस्साकसी,मटकी फोड़,नाटक तथा अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया।मेराथन दौड़ में आंचल प्रथम,संजना ने दूसरा और श्रेया तथा पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया।मटकी फोड़ में आंगनबाड़ी वृत्त ब्याड़ और रस्साकसी में चकमोह वृत्त ने बाजी मारी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और साहियकाओं को भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी अनिल कुमार,महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी बिझड़ी मनोज कुमार सभी आँगनबाड़ी वृतों की आँगनबाड़ी वर्कर्स उपस्थित रहीं।
