चैत्र मास मेलों का आगाज आज मंदिर आयुक्त एवं डिप्टी कमिश्नर हमीरपुर अमरजीत सिंह झंडा चढ़कर करेंगे।

विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास मेलों का शुभारंभ आज सुबह 11:00 बजे शुभ मुहूर्त के दौरान मंदिर कमिश्नर एवं डिप्टी कमिश्नर हमीरपुर द्वारा किया जाएगा। 

मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं बड़सर एसडीएम राजेंद्र गौतम ने गुरुवार को मंदिर में जाकर तैयारियों का जायजा लिया । उन्होंने कहा कि अप्पर बाजार से गुफा तक जाने के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था कर दी गई है।

जहां से श्रद्धालु सुगमता से बाबा के दर्शन कर सकेंगे ।इससे अप्पर बाजार की ओर से बकरा स्थल के पास भीड़ जमा नहीं होगी।

मंदिर परिसर के पास आगजनी की घटना से निपटने के लिए नई फायर हाइड्रेंट लाइन बिछा दी गई है।

बकरा स्थल से लेकर मंदिर परिसर तक जा रही है। आगजनी की घटना से निपटने के लिए सहायक होगी

पहाड़ियों से पत्थर गिरने की आशंका को लेकर जालियों की मुरम्मत करवा दी गई है।

मंदिर परिसर को भगवा रंग से पेंट किया गया है।न्यास अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर में मेलों का शुभारंभ मंदिर कमिश्नर एवं डिप्टी कमिश्नर हमीरपुर अमरजीत सिंह सुबह 11:00 बजे झंडा चढ़कर करेंगे। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चलने वाले इन मेलों में देश-देश से लाखों से उठा लो बाबा के दर्शन को आते हैं

इस दौरान श्रद्धालुओं के भारी भीड़ को हर संभव सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास रहता है। न्यास अध्यक्ष ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मेलों में रेड क्रॉस का एक काउंटर भी खोला गया है जहां पर रेड क्रॉस से जुड़ी गतिविधियों से श्रद्धालुओं को अवगत करवाया जाएगा। मेले का शुभारंभ मंदिर न्यास उपयुक्त हमीरपुर एवं आयुक्त मंदिर अमरजीत सिंह सुबह 10:30 बजे शुभ मुहूर्त में बाबा का झंडा चढ़कर करेंगे।

इस मौके पर न्यास अध्यक्ष राजेंद्र गौतम मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवलिया , सन्यासी राशन लाल चौधरी, नयासियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर को 5 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारी व सेक्टर अधिकारी तैनात रहेंगे। मेले में कानून व्यवस्था हेतु चार पुलिस रिजर्व बटालियन तथा 185 होमगार्ड जवान भी तैनात किए जाएंगे ।इसके साथ ही अतिरिक्त राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम ड्रोन सहित तैनात रहेगी जो श्रद्धालुओं की भीड़ पर दूर से नजर रखेगी।

स्वास्थ सुविधा 24 घंटे श्रद्धालुओं को मिले इसके लिए मंदिर चिकित्सालय खुला रखा जाएगा ।

चिकित्सालय में मंदिर न्यास के चिकित्सक व फार्मासिस्ट के अलावा एलोपैथी व आयुष विभाग के चिकित्सक, फार्मासिस्ट भी तैनात रहेंगे।

एक एंबुलेंस पूरे महीने के लिए दियोटसिद्ध तैनात की जा रही है जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में कार्य करेगी। वृद्ध अपंग श्रद्धालुओं को बस स्टैंड से मंदिर तक आने जाने के लिए निशुल्क 4 टैक्सियां भी चलाई जा रही हैं ।मेले में चढ़ावे की गणना के लिए प्रतिदिन सहायक मंदिर अधिकारी व सहायक वित्त नियंत्रक व न्याय सदस्य तैनात रहेंगे। न्यास अध्यक्ष ने कहा की न्यास प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर गंभीर है वह रात दिन कार्य में लगा हुआ है।

चैत्र माह के मेलों को देखते हुए मंदिर परिसर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Leave a Comment