भोरंज बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट बलदेव जसवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में एडवोकेट दिनेश संधू को महासचिव, एडवोकेट अशोक शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एडवोकेट वीरेंद्र चंदेल को उपाध्यक्ष, एडवोकेट अखिलेश रंगरा को संयुक्त सचिव, एडवोकेट राकेश वर्मा को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार डोगरा को ऑडिटर, एडवोकेट रीना को लाइब्रेरियन बनाया गया। इसके साथ ही एडवोकेट राजीव सोनी औरएडवोकेट विश्वजीत शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। बार के अध्यक्ष बलदेव जसवाल ने भोरंज बार एसोसिएशन ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे अधिवक्ताओं के कल्याण एवं एसोसिएशन के विकास के लिए कार्य करेंगे।
बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने एसोसिएशन के विकास व अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में बार एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
