12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके जल रक्षक हो नियमित

पंचायत के माध्यम से लगे जल रक्षक सरकार के समक्ष काफी लंबे समय से अपनी मांगे रख रहे हैं उसके बावजूद भी जल रक्षक के पक्ष में अभी तक कोई उचित फैसला नहीं हो पाया है चाहे कोरोना कल हो या हिमाचल प्रदेश पर कोई भी आपदा आई हो जल रक्षक ने बिना अवकाश के ना दिन देखा ना रात लगातार अपनी सेवा देते आ रहे हैं उसके बावजूद भी जल रक्षक की प्रमुख मांग 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके जल रक्षक को रेगुलर किया जाए कांटेक्ट पर आने की अवधि को 12 वर्ष से घटकर 8 वर्ष किया जाए तथा उन्हें पूर्ण रूप से जल शक्ति विभाग के अधीन किया जाए जल रक्षक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रूपलाल उर्फ जवालू ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि समय रहते उनकी उचित मांगों को पूरा किया जाए ताकि जल रक्षक अपना व अपने परिवार का पालन पोषण उचित प्रकार से कर सके मांगे पूरी न होने की स्थिति आने वाली 9 तारीख के बाद हिमाचल प्रदेश के समस्त जल रक्षक आंदोलन की राह पर चले जाएंगे जिसकी जिम्मेदार सरकार खुद होगी

Leave a Comment