पति और पत्नी के बीच चल रहे तालाक के मामले के बीच जब पति ने अपने पास रह रही बीमार बेटी को जबरन पत्नी के पास छोड़ा तो रात को ही बेटी की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मण पंचायत के तरेटी गांव में अपने मायके में रह रही 6 वर्षीय मृतक बच्ची की मां रेखा देवी पत्नी पवन कुमार निवासी वार्ड 4 डोली सुजानपुर ने बताया कि उसका पति अक्सर उससे मारपीट करता है जिसके कारण वह काफी समय से अपने बेटे के साथ मायके में रह रही है, जबकि उसकी बेटी उसके ससुराल की इच्छानुसार अपने पिता के पास सुजानपुर में रह रही थी। दो वर्ष पूर्व उसकी बेटी बीमारी के कारण कोमा में चली गई इसके बाद से ही उसका पति बेटी की ले जाने के लिए दवाव बना रहा था परंतु आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वह उसे अपने पास नहीं रखना चाहती थी। रेखा ने बताया कि जब दोनों अलग हुए तो वह लड़की को भी साथ ले जाना चाहती थी परंतु उस समय पवन ने उसे नहीं भेजा था। इसी बीच सोमवार को बाल विकास विभाग हमीरपुर ने उसे और उसके पति को हमीरपुर बुलाया था। रेखा के अनुसार जब वह पुलिस कर्मी के साथ हमीरपुर पहुंची तो उसके पति सहित बाल विकास विभाग ने भी उस पर दवाब बना कर लड़की की साथ ले जाने को उसे मजबूर किया। रेखा ने बताया कि जब वह नहीं मानी तो पवन कुमार जबरन लड़की की को वहीं छोड़ कर वहां से अचानक गायब हो गया। विभाग ने भी उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की। उसने बताया कि जब वह लडकी को लेकर अपने मायके पहुंची तो रात को ही लडकी की तबीयत खराब हो गई जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह रेखा ने नादौन थाना पहुंच कर आपबीती सुनाई और कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर शव को कब्जे का पोस्टमार्टम करवाया गया है तथा शव को पिता के हवाले कर दिया गया है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये ल़डकी पिछले चार सालों से इस का उपचार चल रहा था कल रात को इस की मौत हो गई है
