आसमानी बिजली गिरने स्लेटपोस मकान के 2 कमरे जलकर हुए राख 

बंमसन तहसील टौणीदेवी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नाडसी के खंदेहडा गांव में वीरवार रात करीब 11 बजे आसमानी बिजली गिरने से कुलदीप सिंह पुत्र स्व जयकरण सिंह के स्लेटपोस मकान के 2 कमरे जलकर राख हो गए। आसमानी बिजली जब गिरी तो कुलदीप सिंह व उसकी पत्नी घर के अंदर ही सोए हुए थे। वहीं ग्रामीणों ने कुलदीप सिंह के घर मे आग लगी देखी तो उन्होंने सो रहे कुलदीप सिंह व उनकी पत्नी को घर के अन्दर से सुरक्षित बाहर निकाला। आसमानी बिजली से इतनी भयंकर आग लगी कि घर मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

 

ग्रामीणों ने बहुत हिम्मत से रातभर आग पर काबू पाया जिसके चलते आसपास के अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रधान सुनील कुमार ने प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है। वहीं बमसन तहसील टौणीदेवी के नायब तहसीलदार देसराज कटवाल का कहना है कि स्थानीय पटवारी व कानूनगो को घटना से अवगत करवा दिया गया है तथा दोनों अधिकारी मौके पर जाकर नुक्सान का आकलन करने के साथ ही जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा।

Leave a Comment