विधासनभा क्षेत्र हमीरपुर की ग्राम पंचायत बलोह के भरनोट गांव के दो भाई एक ही दिन भारतीय सेवा से से सेवानिवृत्त हुए हैं। दो मई को दोनों भाई सेवानिवृत होकर घर आए हैं। बड़ा भाई सूबेदार संसार चंद और छोटा भाई हवलदार कमलदेव क्रमशः 30 और 26 वर्ष भारतीय सेवा में अपनी सेवाएं देकर शुक्रवार सेवानिवृत होकर घर लौटे। जहां पर विधायक सदर आशीष शर्मा ने दोनों भाइयों को सम्मानित किया और उन्हें आगामी खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
बता दें कि इस परिवार से चार पीढ़ियां भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं। सेवानिवृत हुए दोनों भाइयों के दादा, पिताजी, तीनों भाई खुद सेना में रहे हैं और भतीजा भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। सभी गांववासियों ने दोनों भाइयों को बधाई दी। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि देश सेवा में अपनी जवानी का जीवन समर्पित कर सेवानिवृत्त होकर लौटे इन दोनों भाइयों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देश सेवा में दिया हैं। पूरे परिवार को चार पीढ़ियां सेना में रही हैं, जिसके लिए हम सब इनके कर्जदार रहेंगे। क्योंकि सरहदों पर ऐसे ही सैनिक दिन रात खड़े रहकर देश की रक्षा करते हैं और हम सब चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने दोनों को आगामी खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
