भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। बुधवार रात ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आंतकी ठिकानों बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। 30 लोगों की मौत की खबर है।
पाकिस्तान पर हमले के बाद हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमृतसर में एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। चंडीगढ़ में एअर इंडिया की सभी फ्लाइट्स दोपहर 12 बजे तक कैंसिल की गई हैं। दिल्ली से धर्मशाला और शिमला आने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की टीमें लोगों के सामान की चेकिंग कर रही हैं। ट्रेन में बैठे यात्रियों के सामान को भी जांचा जा रहा है।
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने कहा-अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एहतियात के तौर पर सुबह 10 बजे तक सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों को हिदायत दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।
दोहा से अमृतसर आ रही कतर एयरवेज की फ्लाइट (क्विक रिस्पांस टीम) को पाकिस्तान के एयरस्पेस से वापस मोड़कर ओमान के मस्कट एयरपोर्ट की ओर भेज दिया गया। यह फ्लाइट रात 2:10 बजे अमृतसर लैंड करने वाली थी।
शारजाह से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है।
पुणे, से मुंबई और दिल्ली से अमृतसर आने वाली सभी फ्लाइट्स को सुबह 10 बजे तक के लिए रद्द किया गया है
