सुजानपुर विधायक कै रणजीत सिंह जी ने *विधायक घर द्वार* कार्यक्रम के तहत सभाए की।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र कि पंचायत कोट के अंतर्गत आते गाँव भराणा, कोट, थाना, दरोगन, मुही मुनाना में आज सुजानपुर विधायक कै रणजीत सिंह जी ने *विधायक घर द्वार* कार्यक्रम के तहत सभाए की। विधायक ने आज पूरा दिन कोट पंचायत के सभी गाँव में जाकर लोगो से मिले और उनकी समस्याएं भी सुनी और अनेक समस्यायों का मौके पर समाधान भी किया.।। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सम्पूर्ण विधानसभा का विकास मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से एक समान करवा रहे है माननीय मुख्यमंत्री जी से मैंने कोट पंचायत कि जो सदियों से एक माँग थीं वो थीं पंचायत घर की और हमने मुख्यमंत्री जी से कोट पंचायत के भवन के लिए 1करोड़ 26 लाख रु मंजूर करवाए.। उसके उपरांत कोट विद्यालय के लिए जहाँ हमारे बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है उसके ग्राउंड के लिए 2,50,000 लाख रु अपनी निधि से किए इसके अलावा रास्ते डंगे के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया। हम और हमारी सरकार एक समान विकास करवाने में विश्वास रखती है। विधायक के साथ पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष राजिंदर वर्मा , कोट पंचायत के प्रधान गुलशन , सेक्टर प्रभारी रिटायर्ड प्रिंसिल सुरेश, इंस्पेक्टर प्यार चंद  कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय जनता ज्येष्ठ श्रेष्ठ युवा व महिला शक्ति उपस्थित रही।

Leave a Comment