हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के परिणाम में सामने आई त्रुटि को स्वीकार करते हुए संशोधित परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने मंगलवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर अंग्रेजी विषय का नया परिणाम घोषित कर दिया जाएगा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों के अंक बढ़ने की संभावना है।
बोर्ड सचिव ने स्वीकार किया कि इस चूक के कारण विद्यार्थियों को मानसिक परेशानी और शैक्षणिक नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संशोधित परिणाम में केवल अंकों की वृद्धि की जाएगी। पहले घोषित अंकों को किसी भी छात्र के लिए कम नहीं किया जाएगा। इससे पास प्रतिशतता में भी सुधार देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में पहली वार देखा जा रहा है कि 12वीं कक्षा का परिणाम सही नहीं है और अभिभावकों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं