निर्माणाधीन नेशनल हाईवे का मलबा फेंका जा रहा है उपजाऊ भूमि में!

नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी जो मिट्टी का मालवा है उसे आसपास के क्षेत्र में फेंका जा रहा है। जिस कारण लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम संजीत कुमार को यहां एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि

गांव दरकोटी में सरकार व जन-सहयोग से निर्मित श्मशान घाट जिसपर अब तक 50 लाख रुपए से अधिक की राशि व्यय हो चुकी है, के ऊपर की तरफ से एनएच निर्माण कम्पनी भारी मिट्टी (मलवा) फेंक रही है, जिसके कारण उक्त श्मशान घाट के ध्वस्त होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। गत वर्ष भी बरसात में मिट्टी उक्त श्मशान घाट का कुछ हिस्सा बहाकर ले गई थी। जिसके उपरांत गांववासियों द्वारा इसकी लिखित शिकायत उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हमीरपुर, तहसीलदार टौणीदेवी व अन्य सम्बद्ध उच्चाधिकारियों को किए जाने पर एसडीएम हमीरपुर द्वारा तहसीलदार कार्यालय में गांववासियों की बैठक करके स्पॉट विजिट करके स्थिति की जानकारी लेकर एनएच निर्माण कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि श्मशान घाट की सुरक्षा के दृष्टिगत फेंके जा रहे मलवा की रोकथाम हेतु 2-3 स्टेप में रिटेनिंग वॉल लगाई जावे, लेकिन एनएच निर्माण कम्पनी ने उक्त निर्देश की अनदेखी करते हुए एक वर्ष बाद पुनः मलवा वहां पर फेंकना शुरू कर दिया है।

लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर मलवा फेंके जाने पर पूर्ववर्ती निर्देश की पालना हेतु समुचित कार्रवाई की जावे।

गांववासियों द्वारा वार्ड पंच सुमन कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्ताव पारित करके उक्त गम्भीर समस्या के समाधान हेतु आपसे निवेदन करने का निर्णय लिया गया है।

आपसे यह भी अनुरोध है कि गांव दरकोटी में स्थित सामुदायिक भवन की बगल में खाली पड़ी भूमि में उक्त मलवा फेंका जावे और वहां पर मलवा फैंकने के उपरांत उसे समतल करके ग्राउंड बना दिया जावे, जिसका प्रयोग गांववासियों द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु भी किया जा सकेगा।

गांववासियों का यह भी आग्रह है कि स्थानीय पुलिस चौकी के नजदीक सरकारी खाती (वाटर टैंक) को जाने वाला रास्ता जो सड़क निर्माण कम्पनी ने समाप्त कर दिया है, को भी उक्त एनएच निर्माण कम्पनी से बनवाया जावे।

Leave a Comment