मैडीकल कालेज में मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों का एस. डी. एम. ने लिया जायजा

हमीरपुर, 5 जून हमीरपुर स्थित मैडीकल कालेज आज शुक्रवार को आयोजित होने वाली मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी की जायजा लेने एस. डी. एम. हमीरपुर संजीत कुमार पहुंचे। इस मौके पर कालेज के एम.एस.डा देश राज शर्मा, अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर, हॉस्पिटल मुख्य एडमिनिस्ट्रेटर डा मोहन ठाकुर समेत अन्य स्वास्थकर्मी मौजूद रहे। वह स्वास्थकर्मियों द्वारा मेगा मॉक ड्रिल के लिए की गईं तैयारियों के लिए काफी संतुष्ट दिखे। उन्होंन सभी स्वास्थकर्मियों को बेहतर तैयारी के लिए हौसलाफजाई की है।
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 9वीं राज्यव्यापी भूकंप मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मेगा मॉक ड्रिल आगामी 6 जून को हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में उपमंडल स्तर तक एक साथ आयोजित की जाएगी। इस राज्य व्यापी मेगा मॉक ड्रिल (भूकंप) को लेकर आज शिमला में टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन किया गया।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भूकंप जैसी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधकों की भूमिका और विशेषज्ञों से आपात राहत की नवीनतम कार्यप्रणाली को सीखना रहा। इस दौरान राज्य में सामयिक परिप्रेक्ष्य में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Comment