पॉवर ऑटोर्नी की मदद से 36 लाख रूपये किए गबन

हमीरपुर, 5 जून सदर थाना में जगदीश चन्द पुत्र होसनाकी राम निवासी गांव पाहलु झिराहलड़ी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने दलजीत सिंह पुत्र मान सिंह गांव चुहान झिराहलड़ी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए हैं। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने शिकायतकर्ता जगदीश चंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए दर्ज करवाया है कि वर्ष 2017 में उसने इस कथित आरोपी व्यक्ति दलजीत को भूमि की पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी, परन्तु उसका दुरुपयोग करते हुए दलजीत ने धोखाधड़ी करके उसके लगभग 36 लाख रुपए हड़प लिए।

मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है: एस. पी. इसके बारे में एस.पी भगत सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता व्यक्ति की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment