मट्टन सिद्ध में लगा जिला का पहला स्मार्ट बिजली मीटर 250 केवी ट्रांसफार्मर पर किया गया स्थापित 300 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वालों के घरों में लगेंगे सरकारी भवनों में भी प्रथम चरण में लगाने की तैयारी

हमीरपुर – हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के माध्यम से हमीरपुर में शुक्रवार को पहला बिजली का स्मार्ट मीटर लगाया गया। मट्टा सिद्ध बिजली बोर्ड के ऑपरेशन विंग में स्थापित 250 केवी के ट्रांसफार्मर पर यह मीटर लगाया गया। इस मीटर के माध्यम से बिजली की खपत की जानकारी मिलेगी। यहां पर बिजली बोर्ड के तीन अलग-अलग विंग संचालित हैं। इनके होने वाली बिजली की खपत का भी पता चलेगा। शुक्रवार को बिजली बोर्ड के अधिकारियों तथा मीटर लगाने वाली कंपनी के अधिकारियों ने मिलकर मीटर को ट्रांसफार्मर पर स्थापित किया। प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों, उन उपभोक्ताओं जिनकी बिजली की खपत मासिक 300 युनिट से ज्यादा है। कमर्शियल उपभोक्ताओं के घरों पर यह स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि दूसरे चरण में बचे हुए उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर उपलब्ध करवाए जाएंंगे। स्मार्ट मीटर में रियल टाइम बिजली के उपयोग का पता चल जाएगा।

बता दें कि बिजली बोर्ड अब उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की सुविधा से जोडऩे जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की खपत का सही आंकड़ा जहां बोर्ड के पास रहेगा तो वहीं उपभोक्ता रियल टाइप बिजली उपयोग की जानकारी प्राप्त करेगा। स्मार्ट बिजली मीटर लगने से बिजली चोरी के मामलों पर भी अंकुश लग जाएगा। प्रथम चरण में फीडर, ट्रांसफार्मर पर बिजली मीटर लगाए जाएंगे। उसके बाद इसी चरण में सरकारी विभागों के कार्यालय, 300 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को ये मीटर लगेंगे

बिजली बोर्ड हमीरपुर अनुभाग-दो के सहायक अभियंता ई. सौरभ राय ने बताया कि शुक्रवार को मट्टन सिद्ध में जिला का पहला स्मार्ट बिजली मीटर लगाया गया है। इसे 250 केवी ट्रांसफार्मर पर स्थापित किया गया है। पहले चरण में 300 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता, सरकारी विभागों व कमर्शियल उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में अन्य उपभोक्ताओं को यह मीटर लगाए जाएंगे।

Leave a Comment