राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी के स्टाफ ने मुख्यमंत्रीराहत कोष में एक लाख रुपये दान दिया!

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी के छात्रों एवं स्टाफ ने प्रधानाचार्या श्रीमती भारती कोंडल की अध्यक्षता में ₹100000 की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एन०आई०टी० ग्राउंड हमीरपुर में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू को सौंपा। यह धनराशि विद्यालय की एन०सी०सी० इकाई, एन०एस०एस०इकाई, स्काउट एंड गाइड्स, अन्य छात्रों, विद्यालय के स्टाफ, नाल्टी एवं आसपास के ग्रामीणों के माध्यम से एकत्र की गई। एनसीसी कैडेट गौरी, तनिष, दीपक एवं कृष तथा एनएसएस वालंटियर आशीष एवं स्मृति गौतम, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती भारती कोंडल तथा स्टाफ सदस्य डॉक्टर देवेंद्र सिंह बनियाल (एन०सी०सी०, ए० एन० ओ०) संजीव कुमार, जितेंद्र एवं कमल किशोर के माध्यम से यह धनराशि मुख्यमंत्री महोदय को सौंपी गई। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा  मोही राम एवं डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी कंट्रोल  नवीन कुमार, तथा एस०एम०सी० के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमान सुमन भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे।