हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में बड़ा बदलाव होने की चेतावनी दी है। 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जबकि 7 अक्टूबर को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
5 अक्टूबर: ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट।
6 अक्टूबर: चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति में भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट।
7 अक्टूबर: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना के साथ येलो अलर्ट।
9 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना
मौसम विभाग ने लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों और नदियों-नालों के किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी है। प्रशासन को राहत-बचाव दलों को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं
