हमीरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने दो अलग अलग मामलों में चरस बरामद की है

 जिला हमीरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने दो अलग अलग मामलों में चरस बरामद की है  एस.पी.भगत सिंह ठाकुर द्वारा अवैध नशों पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए संचालित किए गए वार अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में सदर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने इस अभियान को गति देने और अवैध नशो के कारोबारी एवं सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। रविवार को भी सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने मुस्तैदी दिखाते हुए चरस माफिया के सरगनाओ को चरस की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां एक ओर अवैध नशों के कारोबार में जुटे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस की कार्यवाही से हर बुद्धिजीवी वर्ग पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना कर रहा है। एस.पी. भगत सिंह ठाकुर द्वारा संचालित किए गये वार अगेंस्ट ड्रग्स अभियान और इसे गति देने वाले इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने पुलिस महकमे को अहम कामयाबी दिलाई है। ताजे घटनाक्रम में पुलिस ने अग्घार में जंगलरोपा से ताल्लुक रखने वाले एक युवक से 1 किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की है। वहीं सदर पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान( एन. आई. टी. ) के 2 छात्रों से भी चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक वर्षा  शालिका में बैठे ये दो युवक पारस सोंधी पुत्र अजय सोंधी निवासी प्रताप नगर जिला हमीरपुर और नितिन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी टेहटी, डाकघर सिल्होरी, बिहार से 371.40 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इन सभी युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एस.पी. भगत सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस किसी की अवैध नशे नशे में संलिप्त लोगो के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बक्शा जाएगा।