राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवियों सेवा योजना ने संतोषी माता मंदिर में किया श्रमदान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी और योग अभ्यास से दिन की शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर के परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को धार्मिक स्थानों में श्रमदान करने के लिए जागरूक किया। मंदिर के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने स्वयंसेवियों के कार्य की सराहना की।

आयुर्वेदिक अस्पताल की डॉक्टर शिवानी शर्मा ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति उसका अच्छा स्वास्थ्य है। शिविर के प्रभारी अच्युतम वर्मा और लता कुमारी ने डॉक्टर शर्मा का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।